शेयर मंथन में खोजें

दीपक नाइट्राइट शेयरों का विश्लेषण, अगले 2 साल का नजरिया क्या होना चाहिए?

आनन्द झा जानना चाहते हैं कि उन्हें दीपक नाइट्राइट (Deepak Nitrite) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? उन्होंने 100 शेयर को 2023 में लगभग 1,800 रुपये के आसपास खरीदा है। आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि केमिकल सेक्टर में हाल की दुनिया-व्यापी कंडीशंस (कॅपेसिटी, ग्लोबल कम्पीटिशन, कमोडिटी साइकिल) यह दर्शाती हैं कि पोस्ट-COVID जो एबनॉर्मल वैल्यूएशन्स बन गए थे वे नॉर्मलाइज होंगे। इसका मतलब यह है कि बिज़नेस खत्म नहीं होगा और मैन्युफैक्चरिंग चलेगी, पर इन्वेस्टर्स के लिए जो भविष्य के कई सालों के ग्रोथ को पहले ही प्राइस में दे बैठे थे, उन्हें रिवर्स एडजस्टमेंट झेलना पड़ सकता है। अगर कंपनी के फंडामेंटल्स (मांग, मार्जिन, मैनेजमेंट-एक्शन्स, ग्लोबल-डिमांड) आपने ठीक से पढ़े हैं और भरोसा है कि अगले 2 साल में वास्तविक-ट्रिगर आएंगे तो धैर्य रखिए नहीं तो नुकसान को सीमित करने के लिए हिस्से में बेचकर पोजीशन घटाना समझदारी है।


(शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख