शेयर मंथन में खोजें

सारेगामा के चार्ट में दिख रहा राउंडिंग बॉटम पैटर्न, लेकिन निवेशकों को रखना होगा धैर्य

सारेगामा के शेयर के तकनीकी चार्ट पर चर्चा करते हुए बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि  इसमें राउंडिंग बॉटम जैसा मजबूत पैटर्न बनता दिखाई दे रहा है, जो लंबी अवधि में सकारात्मक संकेत देता है।

उनके अनुसार, अक्टूबर 2024 के उच्च स्तर और मार्च 2026 के निचले स्तर के बाद शेयर ने लगभग 38% रिट्रेसमेंट पूरा कर लिया है और मौजूदा स्तरों पर टिके रहने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, स्टॉक की प्रकृति को देखते हुए बीच-बीच में उतार-चढ़ाव और थ्रोबैक देखने को मिल सकते हैं। अगर कंपनी आने वाले समय में एक और मजबूत तिमाही नतीजे पेश करती है, तो शेयर 62% रिट्रेसमेंट तक पहुंच सकता है। इसके बाद कुछ समय तक कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। उन्होंने साफ किया कि इस स्टॉक में लगातार एकतरफा तेजी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इसकी चाल काफी वोलाटाइल रहती है। फिर भी लंबे समय में इसमें अपने पुराने स्तरों तक पहुंचने की क्षमता मौजूद है।

उन्होंने निवेशकों को सलाह दी कि सारेगामा जैसे स्टॉक का आकलन केवल एक या दो तिमाहियों के आधार पर नहीं करना चाहिए। यदि किसी एक तिमाही में कमजोर नतीजे आते हैं तो बाजार की प्रतिक्रिया तेज हो सकती है, लेकिन उससे घबराने की जरूरत नहीं है। असली तस्वीर पूरे वित्त वर्ष के नतीजों से सामने आती है। इसलिए निवेशकों को अपना जोखिम पहले से तय करके ही निवेश करना चाहिए और लंबी अवधि के नजरिए के साथ धैर्य बनाए रखना चाहिए।


(शेयर मंथन, 30 जून 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख