शेयर मंथन में खोजें

बजाज फाइनेंस पर विशेषज्ञ की राय, लॉन्ग टर्म से ज्यादा टैक्टिकल इन्वेस्टमेंट की रणनीति अपनाएं

बजाज फाइनेंस के तकनीकी और वैल्यूएशन दोनों पहलुओं पर चर्चा करते हुए बाजार विशेषज्ञ ने कहा कि फिलहाल शेयर में ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि मौजूदा स्तर से शेयर में पहले कुछ गिरावट संभव है और करीब ₹900 तक थ्रोबैक देखने को मिल सकता है। हालांकि, लगभग ₹860 का स्तर मजबूत सपोर्ट माना जा सकता है। यदि तेजी का रुख जारी रहता है तो शेयर ₹1,000 से ₹1,100 के दायरे तक पहुंचने की क्षमता रखता है।

हालांकि, इन संभावित लक्ष्यों तक पहुंचने के बाद भी शेयर का वैल्यूएशन काफी महंगा बना रहेगा। उनका कहना है कि अच्छी गुणवत्ता वाली कंपनी होने के कारण बाजार इसे ऊंचा प्रीमियम देता है, लेकिन यही ऊंचा वैल्यूएशन भविष्य में रिटर्न की रफ्तार को सीमित कर सकता है। इसलिए निवेशकों को केवल समय-सीमा के आधार पर नहीं, बल्कि अपने तय लक्ष्य और बाजार की स्थिति के अनुसार निवेश की समीक्षा करनी चाहिए।

बजाज फाइनेंस उन शेयरों में शामिल है जो अक्सर एक निश्चित दायरे में कारोबार करते हैं। बाजार में तेजी आने पर इसका वैल्यूएशन और बढ़ सकता है, जबकि गिरावट के समय मजबूत बिजनेस के कारण इसमें सपोर्ट भी देखने को मिलता है। ऐसे में यह शेयर टैक्टिकल इन्वेस्टमेंट या अवसर मिलने पर ट्रेडिंग के लिहाज से अधिक उपयुक्त माना जा सकता है। उन्होंने सलाह दी कि निवेशक अपने लक्ष्य पहले से तय करें और लक्ष्य पूरा होने पर मुनाफावसूली करने में संकोच न करें, क्योंकि मौजूदा ऊंचे वैल्यूएशन पर बहुत लंबे समय तक निवेश बनाए रखना उनकी रणनीति का हिस्सा नहीं होना चाहिए।

 

(शेयर मंथन, 30 जून 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)
 
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख