शेयर मंथन में खोजें

किन सेक्टर्स पर दांव लगाने की सलाह? एक्सपर्ट बोले- गिरावट में खरीदें ये क्वालिटी शेयर

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि आखिर इस समय किस सेक्टर और किन शेयरों में निवेश किया जाए।

इसी सवाल के जवाब में सेठी फिनमार्ट के एमडी विकास सेठी का कहना है कि मौजूदा माहौल में ऐसे सेक्टर्स पर फोकस करना चाहिए, जहां बिजनेस की मजबूती के साथ भविष्य की ग्रोथ की भी अच्छी संभावनाएं हों। उनके अनुसार, बैंकिंग, NBFC, पावर और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े नाम निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।

बैंकिंग सेक्टर अभी भी भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का सबसे बड़ा आधार बना हुआ है। उन्होंने कहा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), ICICI Bank और HDFC Bank जैसे बड़े निजी और सरकारी बैंक मजबूत बैलेंस शीट, बेहतर एसेट क्वालिटी और लगातार बढ़ते क्रेडिट ग्रोथ के चलते लंबी अवधि के निवेश के लिए उपयुक्त हैं। निवेशक इनमें से अपनी पसंद के एक या दो शेयर चुन सकते हैं।

NBFC सेक्टर को लेकर भी उनका रुख सकारात्मक रहा। उन्होंने Bajaj Finance और Shriram Finance को इस सेक्टर की मजबूत कंपनियां बताते हुए कहा कि इनका बिजनेस मॉडल, लगातार बढ़ती लोन बुक और बेहतर मैनेजमेंट इन्हें लंबे समय के निवेश के लिए आकर्षक बनाता है। उनके अनुसार, वित्तीय सेवाओं की बढ़ती मांग का फायदा इन कंपनियों को आगे भी मिल सकता है।

इसके अलावा Reliance Industries पर भी भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि हाल के समय में शेयर ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन मौजूदा स्तर पर इसमें गिरावट का जोखिम सीमित दिखाई देता है। साथ ही, Jio Platforms के संभावित IPO से कंपनी में वैल्यू अनलॉकिंग की संभावना है, जिससे रिलायंस के शेयर को भविष्य में समर्थन मिल सकता है।

पावर सेक्टर को लेकर भी विशेषज्ञ काफी आशावादी नजर आए। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती बिजली की मांग, इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते निवेश और ऊर्जा क्षेत्र में लगातार हो रहे विस्तार से इस सेक्टर की कंपनियों के लिए बेहतर अवसर बन रहे हैं। उन्होंने खासतौर पर Power Mech Projects और Hitachi Energy India जैसे मिडकैप शेयरों पर नजर रखने की सलाह दी। हालांकि उनका सुझाव था कि निवेशक इन शेयरों में एकमुश्त निवेश करने के बजाय बाजार में आने वाली गिरावट का इंतजार करें और चरणबद्ध तरीके से खरीदारी करें, ताकि बेहतर औसत कीमत का लाभ मिल सके।

(शेयर मंथन, 02 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)
 
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख