शेयर मंथन में खोजें

सेलो वर्ल्ड में मर्जर से बदलेगी तस्वीर? फिलहाल इंतजार की सलाह

हाल के दिनों में सेलो वर्ल्ड और विम्पलास्ट के मर्जर को लेकर निवेशकों के बीच काफी चर्चा रही है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि  कुछ निवेशकों का मानना है कि इस मर्जर का पूरा फायदा दिखने में एक से डेढ़ साल का समय लग सकता है। यदि मर्जर का आकार कंपनी के मुकाबले बहुत बड़ा नहीं है, तो उसका असर अपेक्षाकृत जल्दी दिखाई देने लगता है। छोटे मर्जर आमतौर पर कारोबार में आसानी से समाहित हो जाते हैं और लंबे समय तक नकारात्मक प्रभाव नहीं छोड़ते। इसलिए केवल मर्जर को आधार बनाकर शेयर में कमजोरी की उम्मीद करना उचित नहीं होगा।

Cello World के मूल बिजनेस में कोई बड़ी समस्या नहीं है। कंपनी एक स्थापित ब्रांड है, उसके पास अच्छा कैश फ्लो और पर्याप्त नकदी भी मौजूद है, जिससे भविष्य में विस्तार की क्षमता बनी हुई है। मौजूदा चुनौती केवल यह है कि बाजार कंपनी से पहले जैसी तेज ग्रोथ की उम्मीद नहीं कर रहा और इसी कारण शेयर का वैल्यूएशन दबाव में है। यदि आने वाले समय में कंपनी अपनी ग्रोथ और मार्जिन में सुधार दिखाती है या शेयर तकनीकी रूप से 435 रुपये के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट देता है, तब निवेशकों का भरोसा लौट सकता है। फिलहाल कंपनी की गुणवत्ता पर सवाल नहीं हैं, लेकिन बेहतर एंट्री के लिए धैर्य रखना अधिक समझदारी माना जा रहा है।


(शेयर मंथन, 06 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख