शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हल्दी, धनिया में तेजी का रुझान, जीरा में भी हो सकती है वृद्धि - एसएमसी

हाजिर बाजारों में तेजी के रुझान पर हल्दी वायदा (जुलाई) की कीमतों में 7,600 रुपये तक बढ़त दर्ज करने की संभावना है।
सीमित आपूर्ति के मुकाबले घरेलू और निर्यात माँग में बढ़ोतरी के कारण देश के हाजिर बाजारों में हल्दी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। हल्दी की आवक प्रतिदिन कम हो रही है। किसान मौजूदा कीमतों पर अपना स्टॉक बेचना नही चाहते हैं। देश के बाजारों में 75% हल्दी की आवक हो चुकी है और शेष हल्दी किसानों के पास बची हुई है।
जीरा वायदा (जुलाई) की कीमतों में 16,765 रुपये तक बढ़त दर्ज किये जाने की संभावना हैं। बेहतर खरीदारी के कारण देश भर के बाजारों में जीरे की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन ऊंझा में जीरे की कीमतों में स्थिरता है। मॉनसून की आवक के कारण कारोबारी और किसान बाजार से दूरी बनाये हुए हैं और बाजारों में कारोबार काफी कम हो रहा है। बढ़ते निर्यात माँग के कारण कीमतों को मदद मिल रही है लेकिन बंपर उत्पादन के कारण कीमतों पर दबाव भी पड़ रहा है।
धनिया वायदा (जुलाई) की कीमतों में 4,470-4,500 रुपये तक बढ़त दर्ज किये जाने की संभावना है। निचले स्तर पर खरीदारी और हाजिर बाजारों में कीमतों में बढ़ोतरी के कारण कीमतों को मदद मिल रही है। गुजरात में जीरा की कीमतों में 20-25 रुपये प्रति 20 किलो ग्राम की बढ़ोतरी हुई है, जबकि राजस्थान में जीरा की कीमतों में 50-100 रुपये प्रति 100 किलो ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष अधिक उत्पादन के बावजूद बेहतर कीमतें नही मिलने के कारण किसानों द्वारा इस वर्ष धनिया के उत्पादन क्षेत्र में कमी किये जाने की संभावना है। (शेयर मंथन, 14 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी