शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

साल के अंत गिर सकता है बाजार

अजय बग्‍गा

निजी निवेशक

अभी बाजार मजबूत दिख रहा है, पर उसके बाद यह एक दायरे में अटकेगा और इस साल के अंत तक इसमें गिरावट आ सकती है। अगले छह महीने में सेंसेक्स 60,000 पर और निफ्टी 17,000 पर आ सकते हैं। उसके बाद एक साल की अवधि में सेसेक्‍स 65,000 और निफ्टी 18,700 के स्‍तर पर रह सकते हैं। घरेलू वृद्धि, भारत में खपत की कहानी और युवा आबादी हमारे बाजार के लिए सकारात्मक पहलू हैं। पर भारतीय बाजार के लिए वैश्विक मंदी, भूराजनीतिक (जियोपॉलिटिकल) जोखिम और आम चुनाव प्रमुख चिंताएँ हैं।

चालू वित्त-वर्ष में देश की जीडीपी 5.7% पर रह सकती है और वित्त-वर्ष 2024-25 में इसके 6.1% रहने का अनुमान है। एक साल में भारतीय बाजारों का प्रदर्शन वैश्‍विक बाजारों के समान ही रहेगा। अमेरिका में मंदी अगले छह महीने में भारतीय बाजार के लिए सबसे अहम कारक होगी।

(शेयर मंथन, 10 जुलाई 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी