शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में भारी गिरावट हुई - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित कारोबार करने की संभावना हैं और कीमतों को 3,870 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 3,780 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

अमेरिका के कच्चे तेल के भंडार में भारी गिरावट और सऊदी अरब की तेल आपूर्ति में कटौती की भरपायी कोरोना वायरस के नये वेरिएंट के प्रकोप के बीच वैक्सीन लगाये जाने की धीमी गति से ईधन की माँग को लेकर चिंता के कारण शुक्रवार को तेल की कीमतें मामूली बढ़त के साथ काफी कम दायरे में रहीं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने कांग्रेस से 1.9 ट्रिलियन डॉलर के अमेरिकी कोरोना वायरस राहत पैकेज प्रस्ताव पर त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया। एक रायटर पोल के अनुसार तेल की कीमतें साल के अंत में एक रिकवरी से पहले 2021 में मौजूदा स्तर के आसपास कारोबार कर सकती है। यूरोपियन यूनियन द्वारा स्ट्राइकर वैक्सीन की जाँच और एस्ट्राजेनेका पीएलसी और फाइजर इंक से डिलीवरी पर रोक के कारण टीकाकरण को धीमा कर दिया है। चीन में, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता, कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि के कारण लूनर नव वर्ष से पहले यात्रा प्रतिबंधें को बढ़ा दिया है। सऊदी अरब फरवरी और मार्च में प्रति दिन 1 मिलियन बैरल की कटौती करने के लिए तैयार है। एक रायटर सर्वेक्षण में पाया गया है कि ओपेक प्लस द्वारा आपूर्ति प्रतिबंधें में ढील देने पर सहमति के बाद ओपेक का तेल उत्पादन जनवरी में बढ़ा है।
नेचुरल गैस की कीमतों में तेज उठापटक होने की संभावना है और कीमतों को 195 रुपये के स्तर पर रुकावट और 188 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी