शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चुनाव और वैश्विक चिंताओं का डर

आशीष कपूर

सीईओ, इन्वेस्ट शॉपे

बाजार के लिए प्रति मेरा नजरिया तेजी वाला है। एक साल में सेंसेक्‍स 75,000 का स्‍तर छू सकता है, और निफ्टी 22,000 तक जा सकता है। संभावना लगती है कि सेंसेक्स 2025 तक ही एक लाख पर होगा। भारतीय बाजार के लिए विकास दर, आय वृद्धि की स्पष्टता (इन्कम विजिबिलिटी), मजबूत अर्थव्यवस्था और नकदी की उपलब्धता या तरलता (लिक्विडिटी) बड़े सकारात्मक पहलू हैं।

वहीं, अगले साल होने वाले आम चुनाव और वैश्विक चिंताओं का नकारात्मक असर हो सकता है। हालाँकि अभी राज्यों के विधान सभा चुनावों से हल्का सकारात्मक असर ही होगा। वैश्‍विक बाजारों के मुकाबले एक साल की अवधि में भारतीय बाजार उम्‍मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। रिजर्व बैंक अगले छह महीने ब्‍याज दरें स्थिर रख सकता है।

सेंसेक्‍स अगले छह महीने की अवधि में 72,000 के आस-पास रहने का अनुमान है और निफ्टी 21,000 के करीब रह सकता है। एक साल में सेंसेक्‍स 75,000 का स्‍तर छू सकता है, तो निफ्टी 22,000 तक जा सकता है।

(शेयर मंथन, 08 जुलाई 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी