शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स 55,000 की ओर फिसलने के आसार

नितेश चांद

फंड मैनेजर, साइक्‍स ऐंड रे इक्‍व‍िटीज

मूल्यांकन और मूल्य के दायरे के हिसाब से बाजार ऊँचे स्तरों पर है। यह अगली टिकाऊ तेजी से पहले ठहराव (कंसोलिडेशन) दिखा सकता है। मेरा अनुमान है कि अगले छह महीने में सेंसेक्स 60,000 और निफ्टी 18,000 के आस-पास रह सकता है। एक साल में सेंसेक्स 55,000 और निफ्टी 17,000 तक फ‍िसल सकते हैं।

खुदरा निवेशकों की ओर से आने वाला निवेश भारतीय बाजार के लिए बड़ा सकारात्‍मक पहलू है। लेकिन बढ़ती महँगाई और ऊँची ब्‍याज दरें बाजार पर विपरीत असर डाल सकती हैं। रिजर्व बैंक अभी एक बार और अपनी ब्‍याज दरें बढ़ा सकता है। विधान सभा चुनावों का बाजार पर कोई खास असर नहीं होगा। चुनावी नतीजों से बाजार पर कोई असर हुआ भी तो अधिक समय तक नहीं रहेगा।

(शेयर मंथन, 10 जुलाई 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी