शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जुलाई में आईआईपी (IIP) दर रही 4.3%

जुलाई 2019 में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (Index Of Industrial Production) या आईआईपी (IIP) बढ़ने की दर 4.3% रही।

इससे पहले जून में यह 1.2% और मई में 4.6% रही थी। वहीं जुलाई 2018 में आईआईपी बढ़ने की दर 6.5% रही थी।
गुरुवार को जारी किये गये आधिकारिक आँकड़ों के मुताबिक विनिर्माण क्षेत्र में नरमी देखी गयी। जुलाई में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर 4.2% रही, जो पिछले साल इसी महीने में 7% रही थी।
जुलाई महीने में अलग-अलग क्षेत्रों पर नजर डालें तो खनन क्षेत्र की वृद्धि दर पिछले साल जुलाई में 3.4% के मुकाबले बढ़ कर 4.9%, प्राथमिक वस्तु उत्पादन 6.8% से घट कर 3.5% और पूँजीगत वस्तुओं की उत्पादन वृद्धि दर 2.3% से घट कर (-)7.1% रह गयी।
इसके अलावा उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं की उत्पादन वृद्धि दर 14% से जबरदस्त गिरावट के साथ (-)2.7% रह गयी। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी