शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अगस्त में आईआईपी (IIP) दर गिर कर -1.1%

अगस्त 2019 में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (Index Of Industrial Production) या आईआईपी (IIP) दर -1.1% रही, जो नवंबर 2012 के बाद सबसे कम है।

वहीं जून 2017 के बाद पहली बार आईआईपी दर नकारात्मक हुई है। जुलाई में आईआईपी वृद्धि दर 4.3%, जून में 1.2% और मई में 4.6% रही थी। वहीं अगस्त 2018 में आईआईपी बढ़ने की दर 4.8% रही थी।
शुक्रवार को जारी किये गये आधिकारिक आँकड़ों के मुताबिक विनिर्माण क्षेत्र में नरमी देखी गयी। अगस्त में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर -1.2% रही, जो अक्टूबर 2014 के सबसे कम है। वहीं खनन क्षेत्र की वृद्धि दर 0.1% रही, जो पिछले 8 महीनों में न्यूनतम है। इसके अलावा विद्युत क्षेत्र की आईआईपी दर फरवरी 2013 के बाद से सबसे निचले स्तर पर पहुँच कर -0.9% रही।
साथ ही पूँजीगत वस्तुओं की उत्पादन वृद्धि दर -21% रह गयी, जो इस आईआईपी श्रृंख्ला में अप्रैल 2012 के बाद सबसे कम है। इसके अलावा उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं की उत्पादन वृद्धि दर लगातार तीसरे महीने नकारात्मक रही। अगस्त में यह -9.1% रह गयी। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी