शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईएमएफ (IMF) ने घटाया भारत के विकास दर का अनुमान

कोविड 19 (Covid 19) के दुष्प्रभावों के मद्देनजर विभिन्न संस्थाओं द्वारा भारत के विकास दर के अनुमान दर में कटौती का क्रम जारी है।

अब इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (International Monetary Fund- IMF) ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भारत के जीडीपी विकास दर का अनुमान घटा दिया है। आईएमएफ का अनुमान है कि इस वित्तीय वर्ष के दौरान भारत की विकास दर 1.9% रह सकती है। जनवरी 2020 में पेश रिपोर्ट में आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की विकास दर 5.8% रहने का अनुमान जताया था, जबकि अक्टूबर 2019 की रिपोर्ट में यह दर 7% रहने का आकलन किया था।
इससे पहले अप्रैल के पहले हफ्ते में वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स (Fitch ratings) ने वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की जीडीपी विकास दर के अपने अनुमान में कटौती करते हुए इसे 2% कर दिया था। मार्च के आखिरी हफ्ते में रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody's) ने कोरोना संकट के संभावित दुष्प्रभावों को देखते हुए साल 2020 के लिए भारत के जीडीपी विकास के लिए अपने पहले के अनुमान 5.3% को घटा कर 2.5% कर दिया था। इसके अलावा मार्च के अंतिम सप्ताह में ही रेटिंग एजेंसी क्रिसिल (CRISIL) ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भारत के विकास दर के अपने पहले के अनुमान को घटा कर 3.5% कर दिया था।
हालाँकि आईएमएफ मानना है कि वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ वापसी करेगी। इसके मुताबिक अगले साल भारत की अर्थव्यवस्था 7.4% की दर से बढ़ सकती है। (शेयर मंथन, 15 अप्रैल 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी