शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Stock Market Analysis: स्मॉलकैप और मिडकैप में निवेशकों को विकास सेठी की खास सलाह

Expert Vikas Sethi: मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में क्या करना है, ये आपके स्टॉक पर निर्भर करता है। हाल के दिनों में दमदार गुणवत्ता वाली कंपनियों के स्टॉक में भी 10-15% तक की गिरावट देखने को मिली है। इसलिए आपके स्टॉक और नजरिया कैसा है, इस पर निर्भर होगा कि आपको स्टॉक में बने रहना चाहिए या निकल जाना चाहिए।

निश्चत रूप से कुछ स्टॉक होंगे, जिनमें अभी काफी झाग हो सकता है। वैसे तो अब बाजार त्योहारी सीजन के करीब है और ऐसे में बाजार में अच्छा मूड रहता है। मेरे हिसाब से अच्छी गुणवत्ता वाले स्टॉक में बने रह सकते हैं। इसके बारे में और जानकारी के लिए देखिये सेठी फिनमार्ट के एमडी विकास सेठी के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की बातचीत।

(शेयर मंथन, 05 सितंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!