शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Orissa Bengal Carrier Ltd Share Latest News: कमजोर है स्टॉक, बेहतर कंपनी में लगायें पैसे

आनंद गवली : मैंने उड़िसा बंगाल कैरियर के शेयर 48 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इसमें लंबी अवधि का क्या नजरिया है और स्टॉप लॉस कहाँ रखें?

Expert Shomesh Kumar: इस स्टॉक में फंडामेंटल आधार पर बहुत कुछ देखने को नहीं मिल रहा है। कंपनी के मुनाफे में कोई आकर्षक बात नहीं है और इसकी बिक्री में भी सुधार नहीं नजर आ रहा है। कंपनी महज 3% के मार्जिन पर काम कर रही है। ये स्टॉक जब तक 54 रुपये के नीचे नहीं जायेगा, तब तक इसमें एक उम्मीद बनी रहेगी। इसके ऊपर ये 65 रुपये तक के दायरे में रह सकता है। इसके नीचे जाने पर स्टॉक में दिक्कत हो सकती है।

(शेयर मंथन, 30 अक्तूबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!