शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईटी स्टॉक्स और निफ्टी आईटी आउटलुक में निवेशकों को क्या करना चाहिए?

निवेशक जानना चाहते हैं कि उन्हें आईटी (IT Stocks) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि आईटी सेक्टर के चार्ट पर बीते महीनों में कई सकारात्मक संकेत दिखाई दिए हैं। अक्टूबर की शुरुआत में बने ताज़ा बॉटम के बाद से इंडेक्स ने लगातार हायर-हाई और हायर-लो पैटर्न बनाया है, जो किसी भी उभरते ट्रेंड का संकेत माना जाता है। आईटी इंडेक्स के लिए 38,000 का स्तर एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रतिरोध साबित हो रहा है। इसे पार किए बिना लंबी अवधि की तेजी को सही ठहराना मुश्किल होगा। विश्लेषण के अनुसार, 38,000 के ऊपर स्थिर क्लोजिंग मिलने तक किसी भी बड़ी तेजी, खरीदारी रणनीति या परमानेंट बुलिशनेस में प्रवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। अगर 38,000 का स्तर मजबूत क्लोजिंग के साथ टूट जाता है, तभी आगे की संभावनाओं का पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा, और शायद उसी समय बाय-ऑन-डिप्स की रणनीति भी अपनाई जा सकती है।


(शेयर मंथन, 24 नंवबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख