शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

PSU बैंक महँगे, निवेशकों को शेयरों में एंट्री कब लेनी चाहिए?

बजट के बाद कैपिटल का री-एलोकेशन होता दिख रहा है। सेक्टर एलोकेशन की बात करें तो बीएफएसआई और कंजम्पशन पर फोकस रखना बेहतर रणनीति मानी जा रही है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार कहते है कि बीएफएसआई में फिलहाल पीएसयू बैंकों से दूरी रखना समझदारी होगी, क्योंकि वैल्यूएशन पहले ही काफी ऊपर जा चुका है। अगर इनमें 10–20% का करेक्शन आता है, तब दोबारा देखने का मौका बन सकता है। इसके मुकाबले प्राइवेट बैंक्स, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस कंपनियों में क्रेडिट ग्रोथ और रेट कट्स का फायदा दिख सकता है। कंजम्पशन थीम के भीतर भी सेलेक्टिव रहना जरूरी है।

टूरिज्म, होटल्स, एसेट-लाइट रेस्टोरेंट बिजनेस, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर, फार्मा और डायग्नोस्टिक्स जैसे सेगमेंट में बेहतर मौके बन सकते हैं। मेडिकल टूरिज्म और बायोफार्मा को मिले इंसेंटिव्स से हेल्थकेयर वैल्यू चेन को सपोर्ट मिल सकता है। वहीं एफएमसीजी में ग्रोथ फिलहाल फ्लैट दिख रही है और वैल्यूएशन महंगे हैं, इसलिए यहां बड़े रिटर्न की संभावना सीमित मानी जा रही है। ऑटो सेक्टर में सीधे ओईएम से ज्यादा ऑटो एंसिलरीज़ को प्राथमिकता दी जा सकती है, क्योंकि वे ईवी या आईसीई जैसे किसी एक ट्रेंड पर निर्भर नहीं रहतीं।

अवॉयड करने वाले सेक्टर्स में फिलहाल डिफेंस और कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयर रखे जा सकते हैं। डिफेंस कंपनियों के बिजनेस में दिक्कत नहीं है और ऑर्डर बुक मजबूत है, लेकिन उम्मीदों के मुकाबले बजट में एलोकेशन “नॉर्मल” रहा है। समस्या बिजनेस की नहीं, बल्कि ऊंचे वैल्यूएशन की है, जो रिटर्न को सीमित कर सकता है। इसी तरह कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों पर एफएंडओ एक्टिविटी में कमी और वैल्यूएशन प्रेशर का असर दिख सकता है।

कुल मिलाकर, बजट के बाद कैपिटल का री-एलोकेशन होता दिख रहा है। पीएसयू, डिफेंस और कैपिटल मार्केट जैसे हाई-यूफोरिया सेक्टर्स से पैसा निकलकर बीएफएसआई और कंजम्पशन जैसे प्रोडक्टिव सेक्टर्स की ओर जा सकता है। यह प्रक्रिया धीरे-धीरे होगी, लेकिन इसी से आगे का मार्केट सेटअप बनेगा। निवेशकों के लिए यह दौर धैर्य, सेलेक्टिविटी और बॉटम-अप स्टॉक पिकिंग का है, जहां वैल्यूएशन और अर्निंग्स ग्रोथ ही सबसे बड़ा गाइड बनेगा।


(शेयर मंथन, 02 फरवरी 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख