शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

351 करोड़ रुपये के आईपीओ से क्या बदलेगा प्रणव कंस्ट्रक्शन का ग्रोथ प्लान?

प्रणव कंस्ट्रक्शन का आईपीओ 7 सितंबर से 9 सितंबर तक खुलने वाला है और इसका कुल आकार करीब 351 करोड़ रुपये है।

कंपनी प्रबंधन ने बताया कि इस इश्यू में करीब 10 फीसदी हिस्सा ऑफर फॉर सेल यानी OFS का है, जबकि लगभग 90 फीसदी रकम कंपनी के खाते में जाएगी। कंपनी के अनुसार 315 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू है। इस रकम का इस्तेमाल अलग-अलग कारोबारी जरूरतों के लिए किया जाना है, जिसमें करीब 145 करोड़ रुपये FSI और अप्रूवल कॉस्ट तथा मेंबर्स के रिलोकेशन कॉस्ट के लिए रखे गए हैं। इसके अलावा करीब 91 करोड़ रुपये डेट रिपेमेंट के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे और बाकी रकम सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों तथा इश्यू से जुड़े खर्चों के लिए होगी।

कंपनी का कहना है कि पिछले कुछ समय में उसके निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। दिसंबर 2024 में जब कंपनी ने अपना DRHP दाखिल किया था, तब उसके पास 11 अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स थे, जबकि अब यह संख्या 20 हो गई है। कंपनी के मुताबिक इन प्रोजेक्ट्स में निवेश बढ़ने की वजह से डेट भी बढ़ी है। हालांकि कंपनी का कहना है कि उसके कर्ज मुख्य रूप से प्रोजेक्ट-स्पेसिफिक NBFC लोन हैं, जिनका इस्तेमाल संबंधित प्रोजेक्ट के वित्तीय समापन के लिए किया जाता है। कंपनी की बिक्री टीम की प्री-सेल्स क्षमता और प्रोजेक्ट पूरा होने से पहले NBFC को एग्जिट देने की क्षमता को भी प्रबंधन ने अपने मॉडल की मजबूती के रूप में बताया है।


(शेयर मंथन, 04 सितंबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख