शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सद्भाव इंजीनियरिंग (Sadbhav Engineering) के शेयर चढ़े

ठेके मिलने की खबर के बाद से शेयर बाजार में सद्भाव इंजीनियरिंग (Sadbhav Engineering) के शेयर भाव में तेजी का रुख है।
बीएसई में शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 91.15 रुपये तक ऊपर चढ़ गया है। हालाँकि अभी इसकी तेजी में कमी आयी है। सुबह 11:39 बजे 2.62% की मजबूती के साथ यह 90 रुपये पर है।
कंपनी को 183.57 करोड़ रुपये के नये ठेके मिले हैं। कंपनी को सरदार सरोवर नर्मदा निगम, गाँधीनगर से दो निर्माण कार्यों के लिए क्रमश: 82.17 करोड़ रुपये और 101.40 करोड़ रुपये के ठेके प्राप्त हुए हैं। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!