शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नैटको फार्मा (Natco Pharma) के शेयर उछले

शेयर बाजार में नैटको फार्मा (Natco Pharma) के शेयर भाव में तेजी बनी हुई है। बीएसई में अब तक के कारोबार में कंपनी का शेयर 866.90 रुपये तक चढ़ गया है।

दोपहर 1:15 बजे यह 8.99% की मजबूती के साथ 842.05 रुपये पर है।

गौरतलब है कि कंपनी को अमेरिकी न्यायालय से एक बड़ी राहत मिली है। न्यायालय ने टेवा फार्मा (Teva Pharma) की उस अर्जी को ठुकरा दिया है, जिसमें नैटको फार्मा द्वारा कोपैक्सोन की जेनेरिक वर्जन दवा को बाजार में उतारे जाने पर रोक लगाने की माँग की गयी थी। न्यायालय ने टेवा की अर्जी खारिज करते हुए नैटको को दवा बेचने की मंजूरी दी है।  (शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2014)

 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!