शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिगरेट पर एक्साइज ड्यूटी 25% बढ़ी, आईटीसी का शेयर लुढ़का

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज पेश हुये बजट में सिगरेट पर एक्साइज ड्यूटी 25% बढ़ा दी है।

बढ़ोतरी के ऐलान के बाद सिगरेट उत्पादन करने वाली कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली है। आज के कारोबार में आईटीसी का शेयर 8.22% गिरकर बंद हुआ। कारोबार के दौरान शेयर में 11% तक गिरावट देखने को मिली। आज के कारोबार की शुरुआत में शेयर में 3% की बढ़त देखने को मिली थी।

सेक्टर की अन्य कंपनियों में भी गिरावट देखने को मिली है। गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयर में 2.2% की गिरावट देखने को मिली है। बजट में 65 एमएम साइज की सिगरेट पर एक्साइज ड्यूटी 25% बढ़ायी है, वहीं अन्य साइज पर बढ़ोतरी 15% की है। (शेयर मंथन 28 फरवरी 2015) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!