शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजार में तेजी, निक्केई (Nikkei) 1.39%, कॉस्पी 1.20% चढ़ा

अमेरिकी फेडरल रिर्जव के बयान और कच्चे तेल के भाव में बढ़त आने से गरुवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में तेजी देखी जा रही है। सभी सूचकांक हरे निशान पर चल रहे है।

भारतीय समय के मुताबिक 9.24 बजे चीन का सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composit) 0.56% की तेजी दिखा रहा है। दूसरी ओर हांग कांग के हैंग सेंग में 1.18% का उछाल देखी जा रही है। वहीं जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) भी 1.39% की अच्छी तेजी है। वहीं सिंगापुर के सूचकांक स्ट्रेट्स टाइम्स में भी (Straits Times)1.16% की बढ़त के साथ हरे निशान पर चल रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में भी 1.20% की मजबूती है। वहीं ताइवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.58% की बढ़त बनाए हुए है। अमेरिकी फेडरल रिर्जव ने फिलहाल ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। फेडरल रिर्जव ने अपने बयान में कहा की साल 2016 में ब्याज दरों में सिर्फ दो बार बदलाव किया जाएगा। जिससे बाजार को सहारा मिला है। (शेयर मंथन, 17 मार्च 2016)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी