शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 26,600 के ऊपर

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार हल्की मजबूती के साथ बंद हुआ।

आज सेंसेक्स ने बढ़त के साथ शुरुआत की, मगर शुरुआती कारोबार में फिसल गया। दिन के निचले स्तर पर पहुँचने के बाद इसमें बढ़त आनी शुरू हई। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज 47.79 अंक या 0.18% की बढ़त के साथ 26,643.24 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 26724.40 का रहा जबकि दिन का निचला स्तर 26488.37 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 12.75 अंक या 0.16% की मजबूती के साथ 8,192.25 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य यह 8,219.10 तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर यह 8,148.60 तक फिसला। इसके अलावा कारोबार के अंत में इंडिया विक्स सूचकांक 0.80% की बढ़त के साथ 15.9575 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में मीडिया, बैंकिंग, धातु, एफएमसीजी और वित्तीय सेवाओं शेयरों में मजबूती दिखी, जिससे बाजार को सहारा मिला। दूसरी ओर बड़े सेक्टरों में आईटी और ऑटो में गिरावट रही। वैश्विक बाजारों में एशियाई बाजार मिलेजुले बंद हुए, जबकि यूरोपियन बाजार मजबूत स्थिति में हैं।
दूसरी ओर आज छोटे-मंझोले शेयरों में भी मजबूती दिखने को मिली, जिससे आज के कारोबार में बाजार को इनसे काफी सहारा भी मिला। बीएसई मिडकैप में 0.61% और बीएसई स्मॉलकैप 1.03% की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी मिड 100 0.87% और निफ्टी स्मॉल 100 1.18% की बढ़त के साथ बंद हुआ।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो आज पावर ग्रिड में 2.48%, ऐक्सिस बैंक में 1.90%, कोल इंडिया में 1.53%, सिप्ला में 1.46%, गेल में 1.10% और आईसीआईसीआई बैंक में 0.99% की तेजी आयी। गिरने वाले शेयरों में भारती एयरटेल में 2.36%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.37%, टाटा मोटर्स में 1.23%, विप्रो में 0.86%, इन्फोसिस में 0.69% और टाटा स्टील में 0.69% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 28 शेयर हरे और 23 शेयर लाल निशान पर बंद हुए है। वहीं सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 हरे और 11 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी