शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, निफ्टी फिर से 8,400 के ऊपर

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में हल्की बढ़त आयी, जिससे निफ्टी 8,400 के ऊपर बंद हुआ।

हल्की बढ़त के साथ शुरुआत के बाद सेंसेक्स ने करीब साढ़े 10 बजे तक 180 अंकों की बढ़त बना ली थी, मगर यह बढ़त कायम रखने में असफल रहा। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज 21.98 अंक या 0.08% की मामूली मजबूती के साथ 27,257.64 पर बंद हुआ। सत्र के दौरान सेंसेक्स 27,422.67 के उच्च स्तर पर पहुँचा, जबकि इसका दिन का निचला स्तर 27,217.65 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 19 अंक या 0.23% की मजबूती के साथ 8,417.00 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य यह 8,460.30 तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर यह 8,397.40 तक फिसला। इसके अलावा कारोबार के अंत में इंडिया विक्स सूचकांक 1.36% की गिरावट के साथ 15.1825 पर बंद हुआ। आज कुल 1,484 शेयर बढ़त, 1,253 शेयर गिरावट और 308 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए।
दूसरी ओर आज छोटे-मंझोले शेयरों में भी मजबूत कारोबार देखने को मिला। बीएसई मिडकैप में 0.45% और बीएसई स्मॉलकैप 0.61% की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी मिड 100 0.57% और निफ्टी स्मॉल 100 0.07% की बढ़त के साथ बंद हुआ।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो आज टाटा स्टील में 2.95%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 2.86%, ओएनजीसी में 1.51%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.87%, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में 0.76% और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 0.57% की तेजी आयी। गिरने वाले शेयरों में एनटीपीसी में 1.65%, गेल में 1.37%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.37%, भारती एयरटेल में 1.21%, बजाज ऑटो में 0.94% और अदाणी पोर्ट्स में 0.93% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 26 शेयर हरे और 25 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 हरे और 14 शेयर लाल निशान पर बंद हुए, जबकि 1 शेयर बिना बदलाव के बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी