शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयर बाजार में अगले हफ्ते भी उतार-चढ़ाव

ब्रोकिंग फर्मों का कहना है कि नये हफ्ते में भी भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है।

केआर चोकसी सिक्योरिटीज ने अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में कहा है कि निफ्टी के 5100 के पास जाने पर मुनाफावसूली हो सकती है। लेकिन जब तक निफ्टी 4950 के ऊपर है, तब तक यह मजबूत रहेगा और इसके नीचे जाने पर बाजार में कमजोरी आयेगी। इसी तरह सेंसेक्स के लिए 16650 का स्तर महत्वपूर्ण रहेगा, जिसके ऊपर यह मजबूत रहेगा और इससे नीचे जाने पर कमजोर होगा। कुल मिला कर भारतीय शेयर बाजार के लिए यह हफ्ता उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है।

एसएमसी ग्लोबल ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिकी बाजारों में स्थिरता और डॉलर इंडेक्स में बढ़त नहीं आने के कारण वैश्विक शेयर बाजारों में चिंता की स्थिति नहीं है। लेकिन भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। एसएमसी के मुताबिक निफ्टी को 4900-4800 के बीच और सेंसेक्स को 16500-16000 के बीच सहारा मिलने की उम्मीद रहेगी।

सीडी इक्विसर्च ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि बीते हफ्ते ऊपरी स्तरों पर बिकवाली का दबाव उभरता दिखा। इसके मुताबिक नये हफ्ते में भी भारतीय शेयर बाजार में तेजी कायम रह सकती है। इस ब्रोकिंग फर्म का मानना है कि दिग्गज शेयरों में नयी खरीदारी आने और बिकवाली सौदे कटने (शार्ट कवरिंग) से निफ्टी ऊँचे स्तरों की ओर बढ़ सकता है। वायदा कारोबार के आँकड़ों से लगता है कि दिसंबर सीरीज में नये खरीदारी सौदे होने से तेजी का रुझान बन रहा है। इसलिए सीडी इक्विसर्च ने गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपनाने की सलाह दी है, लेकिन साथ ही घाटा काटने के स्तरों का सख्ती से ध्यान रखने की हिदायत दी है। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2009)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी