शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में मजबूती

आईसीआईसीआई बैंक द्वारा बांड के जरिये 75 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाने की खबर आने के बाद से बैंक के शेयर में तेजी का रुख है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में बैंक का शेयर भाव 1.7% की मजूबती के साथ 912.50 तक चला गया। हालाँकि अब इसकी मजबूती थोड़ी कम हुई है और सुबह 11.52 बजे यह 1.4% की बढ़त के साथ 909.80 रुपये पर है। शुक्रवार के कारोबार में बैंक का शेयर 897.30 रुपये पर बंद हुआ था।

शनिवार को आईसीआईसीआई बैंक ने बताया था कि उसने बांड के जरिये 75 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाने में कामयाबी हासिल की है। बैंक ने अपने बहरीन ब्रांच के जरिये यह रकम जुटायी है। इस बांड के लिए 250 से अधिक निवेशकों से 3 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का आर्डर बुक प्राप्त हुआ था। 5.33 वर्षों के निश्चित दर के इन बांडों की कूपन दर 5.5% है, जो कि लिबोर से 292.6 बेसिस अंक ऊपर है। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2009)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख