शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डेन नेटवर्क्स की कमजोर शुरुआत

आज शेयर बाजार में अपनी लिस्टिंग के दिन केबल वितरण कंपनी डेन नेटवर्क्स के शेयर में कमजोरी का रुख रहा।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में यह शेयर 23.3% गिर कर 149.50 रुपये तक चला गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी और यह 31.90 रुपये यानी 16.36% गिर कर 163.10 रुपये पर बंद हुआ। आज के कारोबार में यह ऊपर की ओर 197 रुपये तक चला गया।
कंपनी ने प्रति शेयर की कीमत 195 रुपये तय की थी। डेन नेटवर्क्स का आईपीओ 28 अक्टूबर 2009 को खुला था। यह आईपीओ 30 अक्टूबर 2009 को बंद हुआ था। कंपनी ने इस आईपीओ के तहत 1.76 करोड़ शेयर जारी किये थे। इस आईपीओ में कुल 1.04 गुना आवेदन हासिल हुए थे। (शेयर मंथन 24 नवंबर 2009)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख