शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सप्ताह के आखरी दिन भारतीय बाजार में तेजी, निफ्टी ने छुआ उच्चतम स्तर

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में तेज शुरुआत हुई है।

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने शुरुआती कारोबार में ही अपने सर्वकालिक उच्च स्तर को छुआ। 4 दिन के ठहराव (कंसोलिडेशन) के बाद बीएसई सेंसेक्स (Sensex) गुरुवार के 31,137.59 के बंद स्तर मुकाबले 31,303.03 पर खुला। करीब 9.35 बजे यह 130.84 अंक या 0.42% की बढ़त के साथ 31,268.43 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 9,657.15 पर खुल कर 43.85 अंक या 0.46% की बढ़त के साथ 9,659.95 पर चल रहा है। इस दौरान बाजार के छोटे और मँझोले शेयर सूचकांकों में भी हरियाली नजर आ रही है। बीएसई मिडकैप और बीएसई स्मॉल कैप दोनों में 0.50% की मजबूती है। साथ ही निफ्टी मिड 100 में 0.66% और निफ्टी स्मॉल 100 0.54% ऊपर हैं।
सेंसेक्स के 30 दिग्गज शेयरों में से 22 शेयर हरे और केवल 8 शेयर लाल निशान में हैं। मजबूत शेयरों में से अदाणी पोर्ट्स 2.04%, टाटा मोटर्स 1.48%, हीरो मोटोकॉर्प 1.41% और एनटीपीसी 1.31% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में बजाज ऑटो 0.96%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.42%, पावर ग्रिड 0.36% और विप्रो 0.06% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से इस समय 42 शेयरों में बढ़त है, जबकि 9 शेयर लाल निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 02 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!