शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हरे निशान में खुला बाजार, निफ्टी वापस 9,600 के ऊपर

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) गुरुवार के 31,075.73 के बंद स्तर मुकाबले 31,135.77 पर खुला। करीब 10 बजे यह 41.89 अंक या 0.13% की बढ़त के साथ 31,117.62 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 9,595.45 पर खुल कर 23.35 अंक या 0.24% की बढ़त के साथ 9,601.40 पर है। इस बीच बाजार के छोटे और मँझोले शेयर सूचकांकों में भी हरे निशान दिख रहे हैं। बीएसई मिडकैप में 0.65% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.70% की तेजी है। साथ ही निफ्टी मिड 100 0.53% और निफ्टी स्मॉल 100 0.76% ऊपर हैं।
सेंसेक्स के 30 दिग्गज शेयरों में से 18 शेयर हरे और 12 शेयर लाल निशान में हैं। मजबूत शेयरों में से आईटीसी 1.52%, टाटा मोटर्स 1.24%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 1.12% और कोल इंडिया 0.83% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में विप्रो 2.17%, अदाणी पोर्ट्स 0.87%, इन्फोसिस 0.77% और रिलायंस 0.58% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से इस समय 35 शेयरों में बढ़त है, जबकि 16 शेयर लाल निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 16 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी