शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) के लिए 1,240-1,250 रुपये के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 1370-1400 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 1,200 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में शुक्रवार 09 फरवरी को इंटरग्लोब का शेयर 1,258.65 रुपये पर बंद हुआ। 14 फरवरी 2017 को यह शेयर 815 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 16 अगस्त 2017 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 1,346.70 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 1,153.45 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में इस शेयर के संबध में जिक्र किया है कि जैसा कि चार्ट पर देखा जा सकता है कि अगस्त 2017 से यह 1,050-1,320 रुपये के एक चौड़े दायरे में कारोबार कर रहा है और साप्ताहिक चार्ट पर सममित त्रिभुज बना रहा है, जो कि तेजी का रुझान है। बीते कारोबारी सप्ताह में इसने इन स्तरों से ब्रेकआउट किया, मगर बाजार में भारी गिरावट के कारण यह इन स्तरों पर दमा नहीं रह सका। कुल मिलाकर, मात्रा में वृद्धि से इसके लिए रुझान सकारात्मक दिख रहा है, जो इस शेयर की मजबूती को दर्शाता है। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी