शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

17% की गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुआ आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) का शेयर

प्रमुख सिक्योरिटीज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) का शेयर आईपीओ (IPO) इश्यू भाव के मुकाबले आज बीएसई पर 17.10% की गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुआ है।

आईपीओ के 520 रुपये के ऊपरी स्तर की तुलना में यह 431.10 रुपये पर खुला है। 22 से 26 मार्च खुले आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के 4,000 करोड़ रुपये के इश्यू को निवेशकों की ओर अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली थी, जिसके कारण कंपनी को इश्यू का आकार घटा कर करीब 3,500 करोड़ रुपये का करना पड़ा।
गौरतलब है कि आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज रिटेल औऱ संस्थागत दोनों प्रकार के क्लाइंटों पर ध्यान देने के साथ ही विभिन्न प्रकार की वित्तीय सेवाएँ प्रदान करती हैं, जिनमें ब्रोक्रेज, वित्तीय उत्पाद वितरण और निवेश बैंकिंग शामिल हैं। इसके इश्यू में आईआईएफएल होल्डिंग्स, डीएसपी मेरिल लिंच, सिटी, सीएलएसए, इडेलवाइज और एसबीआई कैपिटल मार्केट बुक रनिंग लीड मैनेजेर की भूमिका में रहीं। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी