शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

10% बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ लेमन ट्री होटल्स (Lemon Tree Hotels)

होटल श्रृंखला कंपनी लेमन ट्री होटल्स (Lemon Tree Hotels) का शेयर आज बीएसई पर 10% बढ़ोतरी के साथ सूचीबद्ध हुआ।

कंपनी के शेयर ने आईपीओ (IPO) इश्यू के ऊपरी भाव 56 रुपये के मुकाबले 61.60 रुपये पर शुरुआत की। हालाँकि मजबूत शुरुआत के बाद इसमे मुनाफावसूली भी देखी गयी, जिससे शेयर कमजोर हुआ। करीब साढ़े 10 बजे यह इश्यू भाव की तुलना में 2.75 रुपये या 4.91% की बढ़त के साथ 58.75 रुपये पर है।
लेमन ट्री के आईपीओ इश्यू को 1.19 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 54-56 रुपये का प्राइस बैंड था। कंपनी के 1,038.68 करोड़ रुपये के इश्यू में 12,98,35,580 शेयरों के मुकाबले 15,48,77,925 शेयरों के लिए आवेदन भेजे गये। प्रमोटर, प्राइवेट इक्विटी फर्म वारबर्ग पिनकस (Warburg Pincus) और डच पेंशन फंड (Dutch Pension Fund), ने इसके आईपीओ में 18.5 करोड़ शेयर या 23.59% हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की थी। कोटक महिंद्रा कैपिटल, सीएलएसए इंडिया, जेपी मॉर्गन इंडिया और येस सिक्योरिटीज इश्यू के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर्स रहे। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी