शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हफ्ते के पहले दिन सेंसेक्स, निफ्टी की सुस्त शुरुआत

आज नये हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार ने कमजोर रुझान के साथ कारोबार की शुरुआत की है।
बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुक्रवार के बंद स्तर 34,193 के मुकाबले आज सुबह 33,945 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 33,899 के निचले स्तर तक फिसला। हालाँकि उसके बाद इसकी कमजोरी कुछ घटी है। फिलहाल सुबह के करीब 9.45 बजे यह 78 अंक या 0.23% की गिरावट के साथ 34,115 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) भी 18 अंक या 0.17% की हल्की गिरावट दर्ज करते हुए 10,463 पर नजर आ रहा है। 
छोटे-मँझोले सूचकांकों में अभी सपाट रुझान है। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) केवल 0.07% ऊपर है, तो बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में महज 0.05% की गिरावट है। एनएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक भी सपाट ही चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2018

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी