शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अंतिम कारोबारी हफ्ते में इन शेयरों में आयी 45% से अधिक तक मजबूती

शुक्रवार को समाप्त हुए कारोबारी सप्ताह में सेंसेक्स (Sensex) में 0.12% और निफ्टी (Nifty) में 0.08% की मामूली गिरावट दर्ज की गयी।

वहीं कमजोर रुपये से आईटी शेयरों में चमक आयी। बीएसई मिडकैप में 0.7% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.4% की हल्की बढ़त हुई। मगर इसी बीच कई शेयरों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 45% से ज्यादा तक की बढ़त हासिल की।
इनमें कॉन्फिडेंस फ्यूचरिस्टिक में सबसे अधिक 45.80%, सूर्याम्बा स्पिनिंग में 40.88%, राजस्थान सिलिंडर्स में 36.32%, उदय ज्वेलरी में 35.21%, इंडो एमाइन्स में 34.49%, ऑर्टेल कम्युनिकेशंस में 30.16%, स्कैन स्टील्स में 27.95% और एरो ग्रीनटेक में 27.46% की वृद्धि दर्ज की गयी।
इसके अलावा पावरहाउस जिम, इलेक्ट्रोस्टील स्टील्स, हैल्डर वेंचर, गगन पॉलीकॉट, वाघानी टेक्नो-बिल्ड, एटलस ज्वेलरी, घ्रुव वेलनेस, ऑस्कर ग्लोबल, अदाणी पावर और कॉनकॉर्ड ड्रग्स में 24.06% से 27.29% तक की मजबूती आयी। (शेयर मंथन, 21 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख