शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अंतिम कारोबारी हफ्ते में 74% से अधिक तक उछले ये शेयर

शुक्रवार को समाप्त हुए कारोबारी सप्ताह में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में मजबूती दर्ज की गयी।

सप्ताह के दौरान सेंसेक्स ने 38,076.23 और निफ्टी ने 11,495.20 का नया सर्वकालिक उच्चतम स्तर छुआ। इस दौरान धातू में 1.6%, बैंक में 1.5%, मीडिया में 1.2%, वित्तीय सेवा और ऊर्जा दोनों में 1.1% की बढ़ोतरी हुई। जबकि फार्मा में 3.8% और इन्फ्रा में 0.7% की गिरावट आयी।
इसी बीच कई शेयरों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए 74% से अधिक की मजबूती हासिल की। इनमें ओसीएल आयरन में सबसे अधिक 74.33%, डायमाइंस ऐंड केमिकल्स में 67.86%, वीसा स्टील में 47.98%, पीबीए इन्फ्रास्ट्रक्चर में 46.27%, द यमुना सिंडिकेट में 45.86%, पर्ल पॉलिमर्स में 45.51%, रोहित फेरो में 45.41% और राशि इलेक्ट्रोड्स में 45.23% की वृद्धि दर्ज की गयी।
इसके अलावा सवाका बिजनेस, एचबी स्टॉकहोल्डिंग, हिल्टन मेटल, एमबीएल इन्फ्रास्ट्रक्चर्स, मैक्सिमा सिस्टम्स, हिसार मेटल, ओके प्ले, एनपीआर फाइनेंस, सायबरनेट इन्फोटेक और एक्सेल ट्रांसमैटिक में 33.60% से 42.00% तक की मजबूती आयी। (शेयर मंथन, 11 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी