शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अंतिम कारोबारी हफ्ते में 73% से अधिक तक उछले ये शेयर

शुक्रवार को समाप्त हुए कारोबारी सप्ताह में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में मजबूती दर्ज की गयी।

सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 0.80% और निफ्टी में 0.75% की वृद्धि हुई। इस दौरान पूँजीगत वस्तुओं में 4.8%, ऊर्जा में 4.5%, विद्युत में 3.3% और स्वास्थ्य में 3.1% की बढ़ोतरी हुई। जबकि उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं में 1.8%, बैंकिंग में 1.3%, वित्तीय और दूरसंचार दोनों क्षेत्रों में 0.5% की गिरावट आयी।
इसी बीच कई शेयरों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए 73% से अधिक की मजबूती हासिल की। इनमें एसपीएल इंडस्ट्रीज में सबसे अधिक 73.73%, वीजमैन में 59.59%, सीक्वेंट साइंटिफिक में 44.82%, सांघवी फोर्जिंग्स में 43.28%, अमृतांजन हेल्थकेयर में 41.07%, एसई पावर में 37.37%, बिड़ला केबल में 34.05% और विक्ट्री पेपर में 33.79% की वृद्धि दर्ज की गयी।
इसके अलावा बीएसईएल इन्फ्रा, विजय शांति, एडवांस सिंटेक्स, फेयरडील फिलामेन, बिड़ला प्रिसिशन, हिमाचल फाइबर्स, सहारा हाउसिंग, वेलस्पन कॉर्प, बीएजी फिल्म्स और फ्रेशट्रॉप्स फ्रूट्स में 27.51% से 33.33% तक की मजबूती आयी। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख