शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स फिर पहुँचा 38,000 के पार, वित्तीय शेयरों ने किया शानदार प्रदर्शन

कारोबारी हफ्ते के आखरी दिन शुक्रवार को बाजार में आयी मजबूती से सेंसेक्स 38,000 और निफ्टी 11,500 के ऊपर बंद हुआ।

आज बाजार के सभी क्षेत्रों में खरीदारी देखने को मिली, जिनमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वित्तीय, वाहन, धातु और दवा कंपनियों के शेयरों ने किया। साथ ही मिडकैप में जबरदस्त से तेजी से बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा। इसके अलावा अमेरिका-चीन के बीच व्यापार वार्ता शुरू होने की उम्मीद से वैश्विक बाजारों में मजबूती आयी।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 37,717.96 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 37,939.29 पर खुला और कारोबार के दौरान 38,125.62 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। आखिर में सेंसेक्स 372.68 अंक या 0.99% की मजबूती के साथ 38,090.64 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,369.90 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,443.50 पर खुल कर 145.30 अंक या 1.28% की बढ़ोतरी के साथ 11,515.20 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,523.25 और निचला स्तर 11,430.55 का रहा।
दूसरी तरफ छोटे-मंझोले बाजारों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.62% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 1.38% की बढ़त आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 1.80% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 1.47% की मजबूती के साथ बंद हुए।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 45 शेयरों में मजबूती और 04 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 1 शेयर सपाट बंद हुआ। बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 29 शेयरों में मजबूती और 02 शेयरों में कमजोरी आयी। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से वेदांत में 5.25%, पावर ग्रिड में 3.31%, एशियन पेंट्स में 3.04%, एनटीपीसी में 3.00%, यस बैंक में 2.75% और एचडीएफसी में 2.70% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से कोल इंडिया में 1.42% और इन्फोसिस में 1.01% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी