शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हरियाली के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 37,400 के ऊपर

कल की छुट्टी के बाद आज अच्छे वैश्विक संकेतों से भारतीय बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की है।

सुबह करीब एक घंटे का कारोबार पूरा होने के बाद बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) में करीब पौने एक फीसदी की मजबूती चल रही है और यह इस समय 37,400 के ऊपर है। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 50 (NSE Nifty 50) भी 0.70% की बढ़त के साथ चल रहा है। हालाँकि छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी बढ़त है, मगर यह बढ़त हल्की है। बीएसई मिडकैप 0.30% ऊपर है, जबकि बीएसई स्मॉलकैप 0.13% की ही बढ़त दिखा पा रहा है। एनएसई का निफ्टी मिडकैप 100 केवल 0.12% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 महज 0.18% ऊपर चल रहा है।
इससे पहले गुरुवार को अमेरिकी बाजार में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (DJIA) और एसऐंडपी 500 (S&P 500) ने एक नया रिकॉर्ड स्तर हासिल किया। दूसरी ओर अमेरिका एवं चीन के बीच व्यापार युद्ध का तीखापन पिछली आशंकाओं की तुलना में कम होने के चलते डॉलर में कुछ नरमी आयी है, जिससे वैश्विक शेयर बाजारों को राहत मिली है। आज सुबह बाकी एशियाई शेयर बाजारों में भी तेजी का रुझान देखने को मिला है। सुबह के कारोबार में जापान का निक्केई 0.5% की बढ़त के साथ आठ महीनों के ऊपरी स्तर पर आ गया। (शेयर मंथन, 21 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी