शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अंतिम घंटे में बिकवाली के कारण गिरा बाजार, 10,250 के नीचे फिसला निफ्टी

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को मजबूत शुरुआत के बावजूद अंत में सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए।

सत्र के आखरी घंटे में तेल-गैस, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, पीएसयू, आईटी और इन्फ्रा शेयरों में बिकवाली से सूचकांकों पर दबाव पड़ा। साथ ही छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी गिरावट आयी। इससे पिछले दो सत्रों में भी लिक्विडिटी और वैश्विक रुझानों के कारण बाजार में कमजोरी देखी गयी, जिनमें सेंसेक्स 847 अंक टूटा।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 34,315.63 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 34,689.39 पर खुला और कारोबार के दौरान 34,082.76 अंकों के निचले स्तर तक फिसला। आखिर में सेंसेक्स 181.25 अंक या 0.53% की गिरावट के साथ 34,134.38 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,303.55 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,405.85 पर खुल कर 58.30 अंक या 0.57% की कमजोरी के साथ 10,245.25 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का निचला स्तर 10,224.00 का रहा।
दूसरी तरफ छोटे-मँझोले बाजारों में भी बिकवाली देखने को मिली, जिससे बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.71% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 1.97% की कमजोरी आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 1.25% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 1.99% की गिरावट के साथ बंद हुए।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 16 शेयरों में मजबूती और 33 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि इसका 1 शेयर सपाट बंद हुआ। बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 10 शेयरों में मजबूती और 21 शेयरों में कमजोरी आयी। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से आईसीआईसीआई बैंक में 3.84%, एनटीपीसी में 1.95%, बजाज ऑटो में 1.86%, एचडीएफसी बैंक में 1.38%, भारती एयरटेल में 1.34% और मारुति सुजुकी में 1.00% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से इंडसइंड बैंक में 8.52%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 3.56%, यस बैंक में 3.08%, ओएनजीसी में 3.07%, एशियन पेंट्स में 2.95% और कोटक महिंद्रा बैंक में 2.75% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख