शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स में 117 अंकों की गिरावट, निफ्टी 11,900 के ऊपर बरकरार

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को मजबूत शुरुआत के बावजूद अंत में बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 40,000 और निफ्टी 12,000 के ऊपर पहुँच गये थे, मगर पौने 12 बजे आस-पास शुरू हुई बिकवाली से बाजार में अंत तक कमजोरी रही। आज जिन सेक्टरों ने बाजार पर दबाव डाला, उनमें पीएसयू बैंक, धातु, ऑटो, इन्फ्रा और फार्मा शामिल हैं। वहीं ऊर्जा और आईटी शेयरों में खरीदारी हुई।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 39,831.97 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 39,998.91 पर खुला। सत्र के दौरान सेंसेक्स 40,122.34 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, मगर करीब पौने 12 बजे शुरू हुई बिकवाली के कारण इसने बढ़त गँवा दी। आखिर में यह 117.77 अंक या 0.30% की कमजोरी के साथ 39,714.20 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,945.90 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,999.80 पर खुल कर 23.10 अंक या 0.19% की कमजोरी के साथ 11,922.80 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का शिखर स्तर 12,039.25 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 21 शेयरों में मजबूती और 29 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 11 शेयरों में बढ़ोतरी और 20 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से एशियन पेंट्स में 2.43%, टीसीएस में 2.40%, एचसीएल टेक में 1.52%, ओएनजीसी में 1.30%, इंसडइंसबैंक में 1.16% और भारती एयरटेल में 0.72% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से यस बैंक में 4.27%, आईटीसी में 3.61%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 2.17%, वेदांत में 2.01%, एनटीपीसी में 1.74% और टाटा मोटर्स में 1.46% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,024 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,559 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 154 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मँझोले बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.23% की मजबूती और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.65% की कमजोरी आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 0.21% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 1.18% की गिरावट के साथ बंद हुए। (शेयर मंथन, 31 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी