शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स में हल्की गिरावट, निफ्टी 10,850 के नीचे बरकरार

गुरुवार को बाजार के प्रमुख सूचकांकों में से सेंसेक्स में हल्की गिरावट आयी, जबकि निफ्टी सपाट बंद हुआ।

कारोबार के दौरान निफ्टी 10,900 के ऊपर पहुँच गया था, मगर बाद में इसने सारी बढ़त गँवा दी। आज धातु, वाहन, इन्फ्रा, तेल-गैस, फार्मा और ऊर्जा शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। जानकारों का मानना है कि निवेशकों में कमजोर सितंबर तिमाही नतीजों की चिंता है।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 36,724.74 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 36,821.71 पर खुला। सत्र के दौरान सेंसेक्स 36,898.99 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और अंत में 80.32 अंकों या 0.22% की कमजोरी के साथ 36,644.42 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,844.65 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,860.95 पर खुल कर 3.25 अंक या 0.03% की मामूली बढ़ोतरी के साथ 10,847.90 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 10,920.10 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 34 शेयरों में मजबूती और 16 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में से 19 शेयरों में बढ़ोतरी और 12 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से टाटा मोटर्स में 7.81%, ओएनजीसी में 5.17%, यस बैंक में 4.12%, एनटीपीसी में 3.26%, मारुति सुजुकी में 2.41% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 2.23% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से एचडीएफसी में 2.67%, आईसीआईसीआई बैंक में 2.16%, टीसीएस में 1.35%, एचसीएल टेक में 1.26%, कोटक महिंद्रा बैंक में 1.23% और एशियन पेंट्स में 1.07% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,451 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 989 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 145 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों की तुलना में छोटे-मँझोले सूचकांकों में बेहतर स्थिति रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.15% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.72% की मजबूती दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.30% और निफ्टी स्मॉल 100 में (Nifty Small 100) में 0.80% की बढ़ोतरी देखने को मिली। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख