शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार को भारतीय बाजारों में रही गिरावट, निफ्टी (Nifty) 379 अंक फिसला

देश में कोरोना (Coronavirus) से संक्रमित लोगों की बढ़ती संख्या के बीच कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भारतीय बाजार के दिग्गज सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए।

बीएसई सेंसेक्स अपने शुक्रवार के बंद स्तर 29,815.59 के मुकाबले सोमवार को 1375.27 अंकों या 4.61% की गिरावट के साथ 28,440.32 पर बंद हुआ। सोमवार को सेंसेक्स के छह शेयरों में मजबूती और 24 शेयरों में कमजोरी रही।
दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी (Nifty) शुक्रवार के बंद स्तर 8,660.25 के मुकाबले सोमवार को 379.15 अंकों या 4.38% की कमजोरी के साथ 8,281.10 पर बंद हुआ। सोमवार को निफ्टी के 50 शेयरों में से 12 में मजबूती रही, जबकि 38 शेयरों में कमजोरी देखी गयी। सोमवार को सिप्ला (Cipla) में 6.71%, टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) में 4.74% और नेस्ले इंडिया (Nestle India) में 3.78% की तेजी रही। दूसरी ओर बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में 11.89%, एचडीएफसी (HDFC) में 10.83%, कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) में 8.37% और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में 8.12% की भारी कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 31 मार्च 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी