शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए भारतीय शेयर बाजार

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पिछले बंद स्तर 50,540.48 के मुकाबले सोमवार की सुबह मजबूती के साथ 50,727.28 पर खुला, हालाँकि पहले ही घंटे में यह लाल निशान में आ गया। लेकिन कुछ ही मिनटों के भीतर यह फिर से हरे निशान में वापस लौट गया। कारोबार के आखिरी घंटे में यह ऊपर की ओर 50,857.59 तक उछल गया, लेकिन कारोबार खत्म होने से कुछ मिनट पहले यह दिन की लगभग सारी बढ़त गँवा बैठा। कल के कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 111.42 अंकों या 0.22% की बढ़त के साथ 50,651.90 पर बंद हुआ। सोमवार को सेंसेक्स के 16 शेयरों में तेजी रही, जबकि 13 शेयरों में कमजोरी दर्ज की गयी। एनटीपीसी (NTPC) का शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। सेंसेक्स के बाकी शेयरों को देखें तो एसबीआई (SBI) में 2.73% और लार्सन ऐंड टुब्रो (L&T) में 1.74% की मजबूती रही। दूसरी ओर टाइटन (Titan) में 1.22% और इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) में 1.20% की गिरावट देखी गयी।
पिछले बंद स्तर 15,175.30 के मुकाबले सोमवार को निफ्टी (Nifty) 22.40 अंकों या 0.15% की बढ़ोतरी के साथ 15,197.70 पर बंद हुआ। सोमवार को निफ्टी के 26 शेयर हरे निशान में, जबकि 24 शेयर लाल निशान में बंद हुए। (शेयर मंथन, 25 मई 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख