शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार को नये सर्वकालिक उच्चतम स्तरों पर बंद हुए भारतीय बाजार के दिग्गज सूचकांक

भारतीय शेयर बाजार के नयी ऊँचाइयाँ छूने का सिलसिला आज भी जारी रहा।

आज लगातार तीसरे दिन भारतीय शेयर बाजार के अहम सूचकांक नये सर्वकालिक उच्चतम स्तरों पर बंद होने में कामयाब रहे। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुक्रवार के बंद स्तर 55,437.29 के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 55,479.74 पर खुला। हालाँकि जल्दी ही यह लाल निशान में फिसल गया। दिन के शुरुआती घंटों में उतार-चढ़ाव के बाद इसमें तेजी का रुख दिखने लगा और यह ऊपर की ओर 55,680.75 तक चढ़ गया। इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह इसका सर्वकालिक शिखर है। आखिरकार सेंसेक्स आज 145.29 अंकों या 0.26% की बढ़ोतरी के साथ 55,582.58 पर बंद हुआ, जो बंद भाव के लिहाज से इसका नया सर्वकालिक उच्चतम स्तर है।
आज सेंसेक्स के 14 शेयरों में मजबूती, जबकि 16 शेयरों में कमजोरी दर्ज की गयी। सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील (Tata Steel) में 3.96% और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में 3.64% की तेजी रही। दूसरी ओर मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) में 2.43% और पावर ग्रिड (Power Grid) में 2.14% की गिरावट देखी गयी।
अपने पिछले बंद स्तर 16,529.10 के मुकाबले आज निफ्टी ऊपर की ओर 16,589.40 तक उछल गया। इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह इसका सर्वकालिक शिखर है। निफ्टी आज के कारोबार के अंत में 33.95 अंकों या 0.21% की बढ़ोतरी के साथ 16,563.05 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह इसका नया सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख