शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) का मुनाफा बढ़ कर 904.55 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में बजाज ऑटो (Bajaj Auto) का मुनाफा 10.48% बढ़ा है।
इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 904.55 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि गत वर्ष की समान अवधि में यह 818.74 करोड़ रुपये रहा था।
हालाँकि इस दौरान कंपनी की कुल आय में गिरावट आयी है। पिछले कारोबारी साल की तीसरी तिमाही के 5,615.9 करोड़ रुपये के मुकाबले अक्टूबर-दिसंबर 2013 में बजाज ऑटो की आमदनी 5,353.08 करोड़ रुपये रही है। 
बीएसई में दोपहर 12.45 बजे बजाज ऑटो का शेयर 1.04% की बढ़त के साथ 1915.05 रुपये पर है। इससे पहले यह ऊपर की ओर 1915.25 रुपये और नीचे की ओर 1894 रुपये तक गया। बीएसई में कल यह 1895.40 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!