शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा पावर (Tata Power) की सहायक कंपनी ने बेची ओटीपी जियोथर्मल में हिस्सेदारी

टाटा पावर (Tata Power) की सिंगापोर स्थित सहायक कंपनी टाटा पावर इंटरनेशनल ने ओटीपी जियोथर्मल में अपनी 50% हिस्सेदारी बेच दी है।

कंपनी ने यह हिस्सेदारी लगभग 200 करोड़ रुपये में बेची है। इसके बाद टाटा पावर के शेयर भाव में बढ़त हुई है।
बीएसई में टाटा पावर का शेयर गुरुवार के 64.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को मजबूती के साथ 64.65 रुपये पर खुला है। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 65.45 रुपये रहा है। करीब पौने 12 बजे कंपनी के शेयर में 0.40 रुपये (0.62%) की बढ़त के साथ 64.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 8 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी