शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिमाचल फ्यूचरिस्टिक कम्युनिकेशन (Himachal Futuristic Communication) करेगा विनिर्माण संयंत्र का विस्तार

हिमाचल फ्यूचरिस्टिक कम्युनिकेशन (Himachal Futuristic Communication) ने बीएसई को सूचना दी है कि कंपनी के निदेशक मंडल ने विनिर्माण संयंत्र के विस्तार के लिए 20.8 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दे दी है।
बीएसई में आज कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर लाल रेखा से नीचे ही रहा है।
बीएसई में हिमाचल फ्यूचरिस्टिक कम्युनिकेशन का शेयर मंगलवार के 18.60 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को गिरावट के साथ 17.50 रुपये पर खुला। करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयर में 1.55 रुपये या 8.33% की गिरावट के साथ 17.05 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 17.80 रुपये और निचला स्तर 16.75 रुपये रहा है। साथ ही पिछले 7 दिनों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर भी 19.15 रुपये और निचला स्तर 16.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!