शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : रिलायंस इंडस्ट्रीज, ल्युपिन, टाटा कम्युनिकेशंस, कोल इंडिया, इंडियन होटल्स, ओएनजीसी और मारुति सुजुकी

आज गुरुवार के कारोबार में खबरों की वजह से जिन चुनिंदा शेयरों पर नजर रहेगी उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, ल्युपिन, टाटा कम्युनिकेशंस, कोल इंडिया, इंडियन होटल्स, ओएनजीसी और मारुति सुजुकी शामिल हैं।


ल्युपिन : भारत की सबसे बड़ी फार्मास्यूटिकल कंपनियों में से एक ल्युपिन आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
रिलायंस इंडस्ट्रीज : कंपनी ने वित्त वर्ष 2016-17 में अपने मध्य प्रदेश के सोहागपुर वाले ब्लॉक से कोयला बेड मीथेन के उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य रखा है।
पराग मिल्क फूड्स : कंपनी आज बीएसई में अपनी शुरुआत करेगी।
टाटा कम्युनिकेशंस : सिंगापुर टेक्नोलॉजीज टेलीमीडिया (एसटीटी) टाटा कम्युनिकेशंस के डाटा सेंटर इकाई में 3,250 करोड़ रुपये में 74% हिस्सेदारी खरीदेगी।
कोल इंडिया : बिजली और कोयला मंत्री पीयूष गोयल अखबार को बताया है कि कोल इंडिया को 2011 के ईंधन आपूर्ति समझौते के तहत बिजली उत्पादन कंपनियों को कोयले की पूरी अनुबंधित मात्रा की आपूर्ति करने के लिए कहा गया है।
ओएनजीसी : ओएनजीसी की सहायक कंपनी ओएनजीसी विदेश जल्दी ही एक कच्चे तेल व्यापार ऊर्ध्वाधर की स्थापना करेगी।
इंडियन होटल्स : कंपनी ने अपने होटल ताज बोस्टन को कम से कम 837 करोड़ रुपये में बेचने का निर्णय किया है।
मारुति सुजुकी : मारुति सुजुकी ने सभी नए डिजाइन और सुविधाओं और ईंधन दक्षता के साथ देश की सबसे अधिक बिक्री वाली ऑल्टो 800 को बाजार में उतारा है।
पिडिलाइट इंडस्ट्रीज : कंपनी आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
टोरेंट पावर : कंपनी का लाभ वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही 27.76 करोड़ रुपये रह गया, जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि में 181.61 करोड़ रुपये था। (शेयर मंथन, 19 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख