शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा पावर (Tata Power) की उत्पादन क्षमता 5% बढ़ी, शेयर में बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 में टाटा पावर की उत्पादन क्षमता में 5% की वृद्धि हुयी है।

कंपनी की सभी सहायक कंपनियों और संयुक्त रुप से नियंत्रित संस्थाओं की स्थापित उत्पादन क्षमता मई 2015 के 8750 एमडब्लू के मुकाबले बढ़ कर 9184 एमडब्लू हो गयी है। कंपनी के उत्पादन क्षमता को बढ़ाने में थर्मल, हायड्रोइलेक्ट्रिक पावर, रीन्यूवेबल उर्जा जैसे विभिन्न स्रोतों ने योगदान दिया है। कंपनी का कन्सॉलिडेटेड उत्पादन सभी सहायाक कंपनियों के माध्यम से वित्त वर्ष 2016 में 47,016 एमयू रहा है। वहीं स्टैंडअलोन उत्पदन 12,075 एमयू रहा है। बीएसई में टाटा पावर के शेयर आज बुधवार को बढ़त के साथ 72.05 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 72.90 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 71.80 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.40 बजे कंपनी के शेयर 1.05 रुपये या 1.46% की बढ़त के साथ 72.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी