शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) कर रही है नयी कंपनी खरीदने पर विचार

खबरों के अनुसार भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) एक नयी कंपनी खरीदने पर विचार कर रही है।

कंपनी गुड़गाँव आधारित टावर विजन इंडिया को खरीदने को लेकर बातचीत कर रही है, जिसका मूल्य 1,000 करोड़ रुपये के ऋण सहित लगभग 4,000 करोड़ रुपये है। टावर विजन के पास 1.8 के किराएदारी अनुपात के साथ करीब 8,500 टावर हैं। साथ ही इसका 25% के ऑपरेटिंग मार्जिन के साथ वार्षिक कारोबार 1,000 करोड़ रुपये का है।
बीएसई में भारती इन्फ्राटेल का शेयर बुधवार के 376.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 379.90 रुपये पर खुला और 380.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1 बजे कंपनी का शेयर 0.95 रुपये या 0.25% की बढ़त के साथ 377.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख